Jharkhand News: हजारीबाग में उस समय सनसनी मच गई जब एक लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र ने खुदखुशी कर ली। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के चौरा गांव के रहने वाले अंकित कुमार राय के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Jharkhand News: पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया
मिली जानकारी के मुताबिक अंकित आज सुबह लॉज से बाहर नहीं आया। आस पास के कमरो में रहने वाले छात्रों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। छात्रों ने जब अंदर झांककर देखा तो अंकित फंदे के सहारे फांसी से लटका हुआ मिला।
छात्रों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Jharkhand News: पिछले दो वर्षों से लॉज में रहकर पढ़ाई करता था युवक
मौके पर परिजनों ने बताया कि अंकित पिछले दो वर्षों से हजारीबाग में रहकर अपनी आगे की पढ़ाई कर रहा था। उसने दसवीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
Read More-Jharkhand News: लिंक क्लिक करते ही उड़ जाता था डेटा, पुलिस ने पकड़े हाई-टेक ठग
परिवार का कहना है कि अंकित ने कभी किसी तरह का तनाव या परेशानी जाहिर नहीं की थी। उनके पिता अजीत राय ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही उनकी बेटे से बातचीत हुई थी। अंकित ने बताया था कि रूममेट गांव गया हुआ है और वह लौटने पर दोनों साथ में खाना खाएंगे। पिता ने उसे होटल से खाना लाने की सलाह भी दी थी, लेकिन सब कुछ सामान्य लग रहा था।












