Jharkhand News: हजारीबाग में जंगली हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के चुरचू प्रखंड में बीती रात फिर से जंगली हाथियों ने तहलका मचा दिया। कजरी गांव के भुरकुंडा टोला में करीब नौ बजे पांच जंगली हाथियों ने पटक पटककर एक महिला को मार डाला और कई घरों को नुकसान भी पहुंचाया।
Jharkhand News: भाग रहे पति को भी हाथियों ने कुचला
जंगली हाथियों ने आधी रात को पहले ही एक कच्चे घर पर हमला हो गया। घर के अंदर सो रही फुल मनी देवी को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति राजेश मुर्मू किसी तरह पीछे के रास्ते से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान हाथियों ने उन्हें भी कुचल दिया।
Jharkhand News: बीते दो दिनों में हाथी हमलों में सात लोगों की मौत
घटना में राजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और बेचैनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों में हाथी हमलों में सात लोगों की जान जा चुकी है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में धारा 163 लागू कर दी है।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और हाथियों के करीब न जाएं। वन विभाग और पुलिस लगातार निगरानी में जुटे हैं, जबकि आसपास के गांवों को अलर्ट पर रखा गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








