Jharkhand News : रामगढ़ शहर से तीन महीने पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हुए युवक की गुत्थी आखिरकार सुलझने की ओर बढ़ गई है। शिबू कॉलोनी, नेहरू रोड इलाके में गुरुवार देर रात पुलिस ने एक घर के पास से मानव अवशेष बरामद किए, जो शुरुआती जांच में लापता सोनू कुमार राम के होने की आशंका जताई जा रही है।
Read More-Jharkhand News : झारखंड सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, इतने करोड़ की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि पहचान की आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी। विश्वकर्मा पूजा के दिन, 17 सितंबर को सोनू अचानक लापता हो गया था। परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई और उसकी बरामदगी को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन भी हुए, लेकिन महीनों तक कोई सुराग नहीं मिला।
Jharkhand News : अवैध संबंध में हत्या की आशंका
पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोनू की अंतिम मौजूदगी रंजीत सिंह उर्फ नाना भाई के घर के पास दर्ज होने के बाद उससे लगातार पूछताछ कर रही थी। दबाव बढ़ने पर रंजीत टूट गया और उसने पुलिस को उस स्थान तक पहुंचाया, जहां हत्या की गई थी और बाद में शव को टुकड़ों में अलग-अलग जगह फेंक दिया गया था।
मामले में अवैध संबंध की आशंका पर भी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके परिवार से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जल्द पूरी घटना का खुलासा करने की तैयारी में है।












