Ranchi: हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड पुलिस में DSP रैंक के अधिकारियों की वरीयता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जेपीएससी चतुर्थ बैच के 18 पुलिस अधिकारियों की सीनियरिटी सूची संशोधित की गई है। इसमें 9 अधिकारियों को कनीय से वरीय बनाया गया है, जबकि 9 अधिकारियों की वरीयता घटाकर उन्हें कनीय श्रेणी में रखा गया है।
गृह विभाग की इस अधिसूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। नई सूची के अनुसार कई जिलों में पदस्थापित डीएसपी और एसडीपीओ अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित हुई है।
कनीय से वरीय बने अधिकारी
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापन |
| नाजीर अख्तर | एसडीपीओ, बसिया, गुमला |
| प्रवीण कुमार सिंह | एसडीपीओ, चास |
| मनीष कुमार | डीएसपी, रेल, चक्रधरपुर |
| नीरज कुमार | एसडीपीओ, गढ़वा |
| मुजीबुर रहमान | डीएसपी, विशेष शाखा |
| विकास आनंद लागुरी | एसडीपीओ, जामताड़ा |
| अनुज उरांव | डीएसपी, सिल्ली |
| प्रदीप पॉल कच्छप | डीएसपी, एटीएस |
| अमित कुमार कच्छप | एसडीपीओ, जरमुंडी, दुमका |
वरीय से कनीय बने अधिकारी
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापन |
| सुमित कुमार | डीएसपी, सीसीआर, धनबाद |
| पुरुषोत्तम कुमार सिंह | एसडीपीओ, बाघमारा |
| दीपक कुमार | डीएसपी, एसटीएफ |
| ज्ञान रंजन | डीएसपी, एसटीएफ |
| सुनील कुमार रजवार | डीएसपी, एसटीएफ |
| विजय कुमार महतो | एसडीपीओ, दुमका |
| कौशर अली | डीएसपी, मुख्यालय-दो, गिरिडीह |
| संजीव कुमार बेसरा | डीएसपी, सदर, रांची |
| जीतवाहन उरांव | एसडीपीओ, गिरिडीह |
गृह विभाग की ओर से जारी इस संशोधित वरीयता सूची को हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में लागू किया गया है। माना जा रहा है कि इसका असर आगे होने वाली पदोन्नति और पोस्टिंग प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








