Jharkhand Politics: बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने जेएमएम पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जेएमएम महिला आरक्षण के मुद्दे पर सिर्फ झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। बीजेपी हमेशा से महिलाओं के अधिकार और हक के लिए लड़ा है।
Jharkhand Politics: परिसीमन और राज्यसभा सीटों पर दी सफाई
प्रतुल ने स्पष्ट किया कि 1952, 1963 और 1973 के परिसीमन के दौरान लोकसभा और विधानसभा की सीटें जरूर बढ़ीं, लेकिन राज्यसभा की सीटों का परिसीमन से कोई सीधा संबंध नहीं होता। उन्होंने कहा कि झामुमो का यह दावा कि परिसीमन से राज्यसभा की सीटें नहीं बढ़ेंगी, तथ्यों से परे और जनता को गुमराह करने वाला है।
Jharkhand Politics: इतिहास पर साधा निशाना
प्रतुल शाहदेव ने 2010 की घटना याद दिलाते हुए कहा कि जब संसद में महिला आरक्षण बिल पेश हुआ था, तब सपा और राजद के सांसदों ने बिल की प्रतियां फाड़ दी थीं। उस समय झामुमो उसी गठबंधन का हिस्सा था और उसने इस अपमान का विरोध तक नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
Jharkhand Politics: राज्य की कानून व्यवस्था पर हमला
हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रतुल ने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री के कार्यकाल में 10,000 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई हों, वह सरकार देश की बेटियों की सुरक्षा की बात कैसे कर सकती है? उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के अपराधियों द्वारा बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार उन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








