Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की करारी हार के बाद. वहीं एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत के बाद महागठबंधन के दो मुख्य घटक दल कांग्रेस और राजद में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार का ठीकरा सीपीआई माले और राजद पर फोड़ा गया है।
Read More: NEET Paper Leak: दिल्ली HC ने Telegram की याचिका खारिज की
Jharkhand: महासचिव भोला यादव की तीखी आलोचना
के. राजू द्वारा मीडिया के समक्ष दिए बयान को राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने तीखी आलोचना की है। भोला यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ना मंजूर किया पर झुके नहीं। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी द्वारा हम पर धोखा देने का आरोप लगाना, उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एक सिद्धांत वादी पार्टी है। हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यहां तक कि लालू प्रसाद यादव ने जेल जाना कबूल किया। गठबंधन के साथ कभी भी धोखा देने का काम राजद ने नहीं किया।
भोला यादव का पलटवार- ‘राजद ने कभी गठबंधन से धोखा नहीं किया’
भोला यादव ने कहा कि हमारे विधायकों ने कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना वोट दिया है, आप चाहे तो जांच करवा सकते है। लेकिन जिस प्रकार कांग्रेस प्रभारी के राजू ने अनर्गल बयान दिया है, उस से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मर्माहत है। इस तरह के अनर्गल बयान से साफ है कि अपने गलतियों को छिपाने के लिए, इस तरह का बयान दिया जा रहा है।
इधर राज्यसरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आने वाले राजनीति के लिए इस तरह के बयान चिंताजनक है। हमारी पार्टी कांग्रेस के सहारे नहीं चलती, बल्कि हमारी पार्टी की अपनी एक अलग आइडियोलॉजी है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस पर हमला हुआ है, हमारी पार्टी और हमारे नेता ने बचाने का काम किया है। के राजू ने जो बयान दिया है, ये सारा सर गलत है। बल्कि सच्चाई यह है कि के राजू के एक ग्रुप की द्वारा यह विश्वास घात किया गया है।









