खबर मंत्र संवाददाता, पाकुड़(Jharkhand)। झारखंड में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पाकुड़ ने रविवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं को लेकर उठाए सवाल
धरना को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा ने आरोप लगाया कि झारखंड में JPSC, JSSC, CGL, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इन कथित मामलों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।‘युवाओं की मेहनत पर फिर रहा पानी‘
दीपक साहा ने कहा कि राज्य के युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन कथित पेपर लीक और भर्ती घोटालों के कारण उनकी मेहनत बेकार हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है।राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।Jharkhand: नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
धरना कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, रतन भगत, पंकज साह, पार्वती देवी, सुशांत घोष, जीतू सिंह, अमित पांडेय, धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, बापी रजवाड़, संजय सिंह, दुलाल सिंह, सुबोध घोष, अनिता देवी, राजा मंडल, लिपिका मंडल, कलामी सरदार, सुशीला पहाड़िन, अमर कुमार, चंदन गुप्ता, लाल्टू साहा, सुनील मुर्मू, चंदन मंडल, मिथुन साहा, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Ranchi: धुर्वा डैम में शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुराना होने की आशंका
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









