रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शुक्रवार, 20 नवंबर को हुई बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान में देरी, तकनीकी समस्याओं और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि की स्थिति पर चर्चा की गई। मंत्री ने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान को लेकर चिंता जताई गई। मंत्री चमरा लिण्डा ने कहा कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार से अपेक्षित और पर्याप्त राशि नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राओं में असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
SNA Sparsh प्रणाली के कारण भुगतान में हुई देरी
समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय सचिव ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान में SNA Sparsh प्रणाली लागू होने के बाद कुछ तकनीकी कठिनाइयां सामने आई थीं। इन समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि मिलने में देरी हुई।
हालांकि, विभाग के अनुसार अब तकनीकी समस्याओं का समाधान कर भुगतान प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। भुगतान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों को जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं।
अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
इस समीक्षा बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त और प्रबंध निदेशक, आदिवासी सहकारी विकास निगम, रांची उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








