Ranchi: झारखंड में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा वन महोत्सव के तहत करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में झारखंड प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हौफ) श्री अशोक कुमार ने जानकारी दी कि राज्य भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
Read More: कोल्हान के 727 डाकघर अब नये अवतार में, IT 2.0 से मिलेगी हाईटेक सुविधाएं
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता एवं झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलुब इमाम ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा,
झारखंड वन महोत्सव 2025: करोड़ों पेड़ लगाएगी सरकार, हाजी मतलुब इमाम ने की जनता से अपील #JharkhandNews #NewsUpdates #JharkhandVanMahotsav pic.twitter.com/cYX8is5Hht
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) July 22, 2025
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report
“सरकार हर साल करोड़ों पौधे लगाती है, लेकिन उनकी रक्षा करना और नई पौधों को जीवन देना हम सभी नागरिकों का भी कर्तव्य है। हमें न सिर्फ खुद पौधे लगाने चाहिए, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आइए, मिलकर अपने झारखंड को हरा-भरा और पर्यावरण के लिहाज से समृद्ध बनाएँ।”
Read More: 15 अगस्त से सदर अस्पतालों में फ्री वाई-फाई और बड़े शहरों के डॉक्टरों की ओपीडी
वन विभाग के अनुसार, इस बार का वन महोत्सव अभियान स्कूलों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







