Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में फिर तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 22 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के क्षेत्र बन सकते हैं।
Jharkhand Weather Alert: रांची, खूंटी, गुमला समेत कई जिलों में बारिश की आशंका
23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश तेज होने का अनुमान है। वहीं 24 और 25 अगस्त को उत्तरी झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है।
राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में गरज के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Jharkhand Weather Alert: रामगढ़ के पतरातू में 190 मिमी बारिश दर्ज
खराब मौसम के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में रामगढ़ के पतरातू में 190 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद के अनुसार, मौसम प्रणाली कमजोर हुई है, लेकिन वातावरण में नमी पर्याप्त है। ऐसे में बारिश पूरी तरह थमने की संभावना नहीं है। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.












