Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम के करवट लेते ही लोगों ने कड़ाके की ठंड से बड़ी राहत पाई है। बता दें, सोमवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी से झारखंड में ठंड का असर कम हो गया है। और इसका प्रभाव जनजीवन में साफ दिख रहा है।
ठंड के कम होने से लोगों ने राहत की ली सांस
Jharkhand Weather News: बीते 2 महीने से झारखंड के कई जिलों का पारा 1 से 2 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन ठंड के कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जहां, लोग ठंड से बचाव के लिए दो-तीन स्वेटर पहन रहें थे। अलाव सहारा ले रहें थे, अब एक स्वेटर में उनका काम चल जा रहा है।
बीते दिनों राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री खूंटी जिले में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह तापमान भी पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा है। बता करें, राजधानी रांची की तो, यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा, लोहरदगा में 6.3 डिग्री और लातेहार में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jharkhand Weather News: कैसा रहेगा आज का मौसम
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 20 दनवरी को यानी आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहें संभावना है और 2-3 कि.मी प्रति घंटे की ऱफ्तार से ठंडी हवाएं चलेगी। दिन के समय बादल आते जाते रहेंगे। और आज अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। आगे मौसम विभाग ने बताया कि, 25 जनवरी के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। बता दें, हिमालयी इलाकों में बर्फबारी कम होने से झारखंड में ठंडी हवाओं की रफ्तार भी थम गई है।
Read more- Breaking News: नितिन नबीन को बनाया गया Bharatiya Janta Party का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष













