Ranchi News: रांची के मांडर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां, ट्यूशन से लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरा इलाके में सनसनी फैल गई है।
ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी वारदात
Ranchi News: दरअसल, शाम में ट्यूशन पढ़कर लौट रही नाबालिग बच्ची के आरोपी ने सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता ने घर के पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।
Ranchi News: मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस, आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ।
Read more- Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी











