Jharkhand Weather Update: आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में भीषण गर्मी लोगों को फिर से सताने वाली है। मौसम विभाग की माने तो 15 अप्रैल तक राज्य में गर्मी सताने वाली है।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
Jharkhand Weather Update: 13 जिलों में दिखेगा गर्मी का तांडव
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), और खूंटी समेत 13 जिलों में देखने को मिलेगा। यहां लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है।
Jharkhand Weather Update: पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है
रांची और आसपास के इलाकों में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में बढ़ती उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी। हालांकि 16-17 अप्रैल को हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा।
भले ही कोई आधिकारिक चेतावनी जारी नहीं हुई है, लेकिन विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








