Jharkhand: चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे तकनीकी व लाइन ब्लॉक कार्यों का सीधा असर स्थानीय रेल सेवाओं पर पड़ रहा है। इस वजह से झारखंड, बंगाल और ओडिशा के हजारों यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक आवागमन में दिक्कत होगी। रेलवे ने कई ट्रेनों को विभिन्न तिथियों पर रद्द करने का आदेश जारी किया है।
रांची मंडल में कई ट्रेनें रद्द
लाइन ब्लॉक के कारण:
- हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस: 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द
- टाटानगर–हटिया मेमू: 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक रद्द
25–27 नवंबर को कई मेमू सेवाएँ प्रभावित
- टाटानगर–बड़बिल मेमू: 25, 26, 27 नवंबर को रद्द
- टाटानगर–बरकाखाना मेमू: 25, 26, 27 नवंबर को रद्द
- टाटानगर–चाकुलिया मेमू: 26 और 27 नवंबर को रद्द
- टाटानगर–चाईबासा मेमू: 24, 25, 26, 27 नवंबर को रद्द
- हटिया–टाटानगर मेमू (दो जोड़ी): 25 और 26 नवंबर को रद्द
- झारग्राम–पुरुलिया मेमू: 25, 26 और 27 नवंबर को रद्द
- राउरकेला–टाटानगर मेमू (तीन जोड़ी): 25, 26, 27 नवंबर को रद्द
- टाटानगर–बादामपहाड़ मेमू (तीन जोड़ी): 25, 26, 27 नवंबर को रद्द
- टाटानगर–गुवा मेमू: 25 और 26 नवंबर को रद्द
एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर
चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के चलते:
- टाटा–इतवारी एक्सप्रेस: 25, 29 नवंबर एवं 2, 6, 9, 13, 16 दिसंबर को रद्द
- ऋषिकेश–उत्कल एक्सप्रेस: 28 नवंबर एवं 5, 12, 15 दिसंबर को टाटानगर नहीं आएगी
टाटानगर स्टेशन पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
यात्री सुरक्षा को देखते हुए:
- आरपीएसएफ के एक कंपनी जवान जल्द ही टाटानगर स्टेशन पर तैनात किए जाएंगे।
- इससे स्टेशन, यार्ड और ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात स्थानीय आरपीएफ जवानों को राहत मिलेगी।
- बिहार चुनाव के पहले भी टाटानगर में आरपीएसएफ की तैनाती की गई थी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य चेक करें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









