Tuesday, March 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

IITF 2025 में झारखंड की हरित अर्थव्यवस्था की चमक, सिसल और जूट उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 के छठे दिन झारखंड पवेलियन पूरी तरह से चर्चा में रहा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस बार हरित अर्थव्यवस्था और सतत विकास के अपने मॉडल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है

November 19, 2025
in झारखंड, देश
A A
Jharkhand's green economy shines at IITF 2025, with sisal and jute products becoming the centre of attraction

Jharkhand's green economy shines at IITF 2025, with sisal and jute products becoming the centre of attraction

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 के छठे दिन झारखंड पवेलियन पूरी तरह से चर्चा में रहा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस बार हरित अर्थव्यवस्था और सतत विकास के अपने मॉडल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। खासकर सिसल (एगेव) और जूट आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सिसल खेती: झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ला रही बड़ा बदलाव

झारखंड में सिसल (एगेव) पौधे की खेती तेजी से ग्रामीण आजीविका का अभिनव माध्यम बन रही है। कम पानी और प्रतिकूल मौसम में उगने वाला यह पौधा प्राकृतिक फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिसका उपयोग रस्सी, मैट, बैग और विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों में किया जाता है।
इसके साथ ही सिसल रस से बायो-एथेनॉल उत्पादन की संभावनाएँ राज्य में स्वच्छ ऊर्जा मॉडल को मजबूती दे रही हैं।

अनितेश कुमार, SBO ने बताया कि राज्य में 450 हेक्टेयर क्षेत्र में सिसल रोपण पूरा किया जा चुका है और विभाग का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष में 100 हेक्टेयर और बढ़ाने का है।
पिछले वर्ष 150 मीट्रिक टन सिसल का उत्पादन हुआ था, जबकि इस वर्ष 82 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है।

Related Post

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026
Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

March 2, 2026
Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

March 2, 2026
Newly elected mayors and chairpersons met Chief Minister Hemant Soren and discussed development.

मुख्यमंत्री Hemant Soren से नवनिर्वाचित मेयर और अध्यक्षों की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

March 2, 2026

वन विभाग सिसल आधारित गतिविधियों के माध्यम से हर वर्ष लगभग 90,000 मानव-दिवस का रोजगार सृजित कर रहा है, जो ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका उपलब्ध करा रहा है।

जूट उत्पादों ने दिखाई झारखंड की समृद्ध कारीगरी

पवेलियन में प्रदर्शित जूट उत्पाद झारखंड की पारंपरिक हस्तकला को नई पहचान दे रहे हैं। स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए ईको-फ्रेंडली जूट बैग, सजावटी वस्तुएँ और उपयोगी हस्तनिर्मित सामग्री घरेलू व अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आकर्षित कर रही है।
ये उत्पाद न केवल कला-कौशल को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि राज्य के जूट कारीगरों के लिए बाजार और रोजगार के नए अवसर भी खोल रहे हैं।

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के हरित नवाचारों की प्रस्तुति

IITF 2025 में झारखंड स्टॉल सिसल और जूट आधारित विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है, ताकि निवेश, तकनीकी सहयोग और बाजार विस्तार के नए द्वार खोले जा सकें। राज्य का उद्देश्य हरित उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना और जलवायु-संवेदनशील विकास को गति देना है।

Related Posts

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city
झारखंड

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026
Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात
झारखंड

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

March 2, 2026
Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा
झारखंड

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

March 2, 2026
Next Post
चार साल के लिव-इन रिश्ते के बाद रहस्यमयी मौत! कुंए से महिला का तैरता हुए शव मिलने से सनसनी

चार साल के लिव-इन रिश्ते के बाद रहस्यमयी मौत! कुंए से महिला का तैरता हुए शव मिलने से सनसनी

धनबाद में टेंपो और बाइक में भयंकर टक्कर, बीसीसीएल की दर्दनाक मौत

धनबाद में टेंपो और बाइक में भयंकर टक्कर, बीसीसीएल की दर्दनाक मौत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026

Aaj Ka Rashifal 03 March 2026: चंद्र ग्रहण का साया, किन राशियों को रहना होगा सावधान और किसे मिलेगा धन लाभ?

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

मुख्यमंत्री Hemant Soren से नवनिर्वाचित मेयर और अध्यक्षों की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra