Saraikela : सरायकेला जिले में उस समय सनसनी मच गई जब जब ग्रामीणों ने कुएं में महिला का तैरता हुआ शव देखा। शव देखने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी और देखते ही देखते स्थल पर भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान चांडिल के रुचाप गांव की रहने वाली रूपा देवी के रूप में हुई है।
पूरा मामला कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुंए से बाहर निकाला।
पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला रोशन कुमार सिन्हा नामक शख्स के साथ पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को ही दोनों गांव आए थे। कल रात दोनों ने साथ में खाना खाया और फिर रोशन अपने काम में चला गया था।
ग्रामीणों ने माने तो कल रात में ही महिला ने कुंए में छलांग लगाई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि यह आत्महत्या है या हत्या इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।








