Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में ऐतिहासिक रूप से सफल रहा “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान

October 25, 2025
in झारखंड, रांची
A A
झारखंड में ऐतिहासिक रूप से सफल रहा “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाया गया “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान आज अपने अंतिम चरण में ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों से निर्धारित लक्ष्य 25 लाख के लगभग हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त हुए, कल कुछ बाकी जिलों से हस्ताक्षर फॉर्म प्राप्त किये जाएंगे। यह अभियान एक सशक्त जन आंदोलन बन गया।

Read More-खगड़िया रैली रद्द होने पर भड़के तेजस्वी कहा-लोकतंत्र पर हमला 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस जनसहभागिता के लिए सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, संगठन के प्रकोष्ठों और समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का प्रतीक है। झारखंड के कांग्रेसजनों ने जिस एकजुटता और समर्पण की मिसाल पेश की है, उसने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। यह हमारी सामूहिक चेतना का प्रमाण है कि लोकतंत्र पर कोई भी आंच नहीं आने देंगे।

Related Post

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

राहुल गांधी के खुलासे से उजागर हुआ सुनियोजित वोट चोरी का षड्यंत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के हालिया खुलासे ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश के चुनावों में संगठित रूप से दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यह सुनियोजित “वोट चोरी” लोकतंत्र के मूल स्वरूप और समानता की भावना पर सीधा प्रहार है। इस गिरोह का निशाना स्पष्ट रूप से वही वर्ग हैं जिनकी आवाज सदियों से सत्ता के खिलाफ उठती रही है।

झारखंड में गांव-गांव, पंचायत-पंचायत तक चला अभियान

“वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण” के तहत झारखंड में 15 सितंबर से 25 अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक जिले और पंचायत स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जनता को बताया गया कि किस प्रकार चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही है और किसके इशारे पर मतदाता सूचियों में हेराफेरी की जा रही है।

Read More-Breaking News : टीम इंडिया ने चखा पहली जीत का स्वाद, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, रोहित का शतक 

कमलेश ने कहा कि भारत का लोकतंत्र वोट की शक्ति पर टिका है, और आज यही नींव खतरे में है। दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को चुन-चुनकर मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। वोट चोरी आम जनता की आवाज और अधिकार की चोरी है।

भाजपा की बेचौनी और चुनाव आयोग की चुप्पी सवालों के घेरे में

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले महादेवपुरा और अब कर्नाटक के आलंद में हुए खुलासों से देश की जनता निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को लेकर सशंकित है। मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में “वोट चोरी” हो रही है, और जब कांग्रेस जवाब मांगती है तो भाजपा नेता छटपटाहट में बचकाने बयान देकर सच्चाई छिपाने की कोशिश करते हैं।

झारखंड में संगठन की सामूहिक सफलता

फार्म जमा करने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक बंधु तिर्की, निशात आलम, भूषण बाड़ा, जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, चंदेश्वर गोप, बरकत खान, यहिया सिद्दीकी, श्रीमती दीपिका बेसरा, सोमनाथ मुंडा, प्रकाश रजक, कामेश्वर यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, और प्रिंस सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फॉर्म जमा कराने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Read More-पत्नी ने साथ छोड़ा तो सास को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 

अंत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ हस्ताक्षर अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का जनसंग्राम है। झारखंड ने दिखा दिया कि जनता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है कृ और कोई भी ‘वोट चोर’ जनता की आवाज को दबा नहीं सकता।

Related Posts

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done
झारखंड

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026
Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी
झारखंड

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

March 7, 2026
Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house
Breaking News

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Next Post
“देख तमाशा उँगली का और रक़्स अंगूशत” किताब का प्रेस क्लब में हुआ विमोचन

“देख तमाशा उँगली का और रक़्स अंगूशत” किताब का प्रेस क्लब में हुआ विमोचन

राशिफल

26 अक्टूबर 2025 का राशिफल: जानें, क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा होगा आपका दिन?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Special Intensive Revision SIR suspicious names to be removed, door-to-door verification to be done

झारखंड ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन'(SIR): 12 लाख संदिग्ध नाम हटेंगे, घर-घर जाकर होगा सत्यापन

March 7, 2026

Jharkhand News: रसोई पर महंगाई की मार-भाजपा ने गरीबों के घर पर डाका डाला-सतीश पौल मुंजनी

Breaking News: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग-जाने क्या है वजह

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra