Jharkhnad News: पाकुड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। मालपहाड़ी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला निकलकर सामने आया है। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Jharkhnad News: सामान लेने के लिए दुकान गई थी लड़की
मामले की जानकारी देते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि घटना 17 फरवरी की है, जबकि पीड़िता ने 6 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की दुकान कुछ सामान लेने के लिए निकली थी, तभी कुछ युवकों ने उसे जबरन एक हाइवा ट्रक में बैठाकर अगवा कर लिया।
आरोप है कि दो दिनों तक उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी तरह घर लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई।
Jharkhnad News: घटना में इस्तेमाल हाइवा ट्रक जब्त
परिजनों ने पहले गांव में पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों-दशरथ किस्कू, सकल टुडू और प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हाइवा ट्रक भी जब्त कर लिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।













