Ranchi: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) लेडीज़ विंग, रांची द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी “उड़ान” का मंगलवार को सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल, रांची में शानदार शुभारंभ हुआ। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री नेहा मार्डा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर JITO रांची चैप्टर के चेयरमैन विशाल जैन, चीफ सेक्रेटरी सर्वेश जैन, वाइस चेयरमैन राजकुमार रामपुरिया, लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन सरोज जैन सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों से आए प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। फैशन, ज्वेलरी, हैंडलूम, होम डेकोर और लाइफस्टाइल से जुड़े स्टॉल आगंतुकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
तुलस्यान ज्वेलर्स इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर और तुलस्यान मोटर्स पावर्ड स्पॉन्सर हैं। आयोजकों के अनुसार रांचीवासियों का उत्साह और समर्थन प्रदर्शनी को सफल बना रहा है। यह आयोजन महिलाओं को व्यापार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









