Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की सूचना के बाद पार्टी ने राज्यभर में 7 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
7 सितंबर को आयोजित कई कार्यक्रम स्थगित
विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष और महानगर संयोजक को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि शोक की इस कठिन घड़ी में पार्टी के सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं।
पार्टी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाला एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित रहेगा।
आकस्मिक निधन से झामुमो में शोक का माहौल
झामुमो के संगठनात्मक स्तर पर जारी इस फैसले से राज्य के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल नहीं होंगे। पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के निधन से उत्पन्न शोक की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी है।
मंत्री के आकस्मिक निधन से झामुमो में शोक का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने इस कठिन समय में संगठन के सभी स्तरों पर शोक की भावना को साझा किया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









