JSSC Teacher Exam 2026: झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 22 जून से 24 जून 2026 तक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर परीक्षा को 25 जून तक बढ़ाया भी जा सकता है।
Read More: NEET में कब-कब हुआ पेपर लीक?1 साल में कितनी बार लीक हुआ पेपर? जानिए पूरा रिकॉर्ड
JSSC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान दर्ज की गई ईमेल आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना होगा?
JSSC के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा—
- एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त फोटोकॉपी
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- वैध पहचान पत्र (यदि मांगा जाए)
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश में परेशानी हो सकती है।
नकल या कदाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई
आयोग ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सख्त चेतावनी दी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों का प्रयोग, पैरवी या अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कानून के तहत दोषी पाए जाने वालों को जेल और आर्थिक दंड दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
JSSC Teacher Exam 2026: रांची में होंगे CBT आधारित एग्जाम
यह परीक्षा राजधानी रांची के विभिन्न कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
3451 पदों पर होगी नियुक्ति
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में 3,451 विशेष शिक्षा सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है।
ये भी देखें: पेपर लीक का दोषी टेलीग्राम था… या सिस्टम? | NEET Paper Leak Explained | NTA | Telegram Ban
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









