Ranchi : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनावी बिगुल बजा दिया है। रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि घाटशिला की जनता झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
Read More-Breaking News : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी! ICU में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए
14 नवंबर को विजय का तिलक झामुमो के माथे पर सजेगा
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि घाटशिला की जनता इस चुनाव के जरिए दिवंगत नेता रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि देने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 नवंबर को विजय का तिलक झामुमो के माथे पर सजेगा।
Read More-Big Breaking: 12 नवम्बर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुुहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोला। भट्टाचार्य ने कहा-“भारतीय जनता पार्टी मैदान में तो है लेकिन निराशा के साए में चुनाव लड़ रही है। उन्हें पहले से ही हार का डर सताने लगा है।”
विपक्ष केवल झूठे वादों और प्रचार तक सीमित रहा
उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो ने हमेशा विकास और जनसरोकार की राजनीति की है, जबकि विपक्ष केवल झूठे वादों और प्रचार तक सीमित रहा है। उपचुनाव से पहले यह बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा गया है।
Read More-कफ सिरप न मिला तो काट डाला गला! मतवे गांव में दिल दहला देने वाली वारदात
बताते चलें कि कल यानि की 11 नवंबर को घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। उपचुनाव में सीधा टक्कर जेएमएम उम्मीदवार और स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन और बीजेपी से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के बीच है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









