Khan Sir: पटना के दो कोचिंग संस्थानों खान जीएस एकेडेमी और ज्ञान बिंदु के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने जेल से बाहर आते ही फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ पर बड़ा आरोप लगाया है। उऩ्होंने खान सर पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
रौशन आनंद का दावा है कि जब वे जेल में थे, तब एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके भाई की नेपाल में हत्या करवा दी गई। वहीं, खान सर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक भावुक वीडियो जारी किया है और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Khan Sir बहुत झूठ बोलते हैं-रोशन आनंद
बताते चलें कि खान सर की कोचिंग पर हुए पथराव मामले में सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद बेऊर जेल से बाहर आए। वे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए।
उन्होंने आरोप लगाया, मैं बाहर था तो उसकी हत्या क्यों नहीं हुई? मेरे जेल जाते ही साजिश के तहत उसे मरवाया गया। खान सर बहुत झूठ बोलते हैं। गौरतलब है कि रविवार को नेपाल के विराटनगर के एक होटल में प्रिंस यादव की लाश मिली थी, जिसकी आंख पर चोट के निशान थे।
Khan Sir की सफाई-वह बीमार था, किसी ने नहीं मारा
दूसरी तरफ, इन गंभीर आरोपों पर खान सर ने एक वीडियो मैसेज जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, प्रिंस को किसी ने नहीं मारा, वह पहले से बीमार था और उसे दो बार पहले भी अटैक आ चुका था।
Read More- Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी आखिरी रील
खान सर ने प्रिंस के दोस्तों का एक वीडियो क्लिप भी दिखाया, जिसमें दोस्त कह रहे हैं कि प्रिंस नींद न आने की बीमारी और भारी सांस लेने के कारण अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ गया। खान सर ने कहा कि दोनों शिक्षकों की लड़ाई का फायदा उठाकर किसी तीसरे ने यह साजिश रची है और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
कोर्ट ने दी नसीहत-हेल्दी कम्पीटिशन करें
इस पूरे मामले पर सुनवाई के दौरान रौशन आनंद के वकील रमाकांत शर्मा ने कोर्ट में पक्ष रखा कि घटना में रौशन आनंद शामिल नहीं थे।
Read More- US Iran Peace Deal: 47 साल की दुश्मनी खत्म! 19 जून को अमेरिका और ईरान के बीच होंगे दस्तखत
मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय कोर्ट ने दोनों पक्षों को सख्त नसीहत देते हुए कहा, “दोनों ही शिक्षक हैं, समाज को दिशा देते हैं। गुरु हैं तो गुरु की तरह व्यवहार करें, क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल होने के बजाय हेल्दी कम्पीटिशन (स्वस्थ प्रतिस्पर्धा) करें।” फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस हाई-प्रोफाइल मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रहे हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









