US Iran Peace Deal : अमेरिका और ईरान के बीच वर्षों से चले आ रहे तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति अब खत्म होती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई है। वहीं ईरान ने भी पुष्टि की है कि महीनों चली कठिन वार्ता के बाद MoU (समझौता ज्ञापन) को अंतिम रूप दे दिया गया है।
US Iran Peace Deal: दोबारा खुल सकता है होर्मुज का द्वार
इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और वैश्विक तेल व्यापार को सामान्य करने की बात कही गई है। ट्रम्प ने ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की मंजूरी भी दी है। उन्होंने कहा, “दुनिया के जहाज अपने इंजन चालू कर लें, तेल का प्रवाह शुरू होगा।”
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुसार, दोनों देश 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यदि यह होता है तो यह 47 वर्षों में अमेरिका और ईरान की पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
US Iran Peace Deal: तीन शर्तों पर टिकी सबकी निगाहें
हालांकि, समझौते का पूरा दस्तावेज अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि 60 दिनों की आगे की वार्ता अमेरिका द्वारा तीन शर्तें पूरी करने पर निर्भर करेगी-नाकेबंदी हटाना, सैन्य कार्रवाई रोकना और फ्रीज्ड ईरानी फंड जारी करना। यह समझौता वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।










