Dhanbad: धनबाद जिले के गोविंदपुर के भुईफोड़ स्थित ‘आपनो घर’ परिसर में असम की एक युवती के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिसर में कुछ देर तक हंगामा भी हुआ।
धनबाद स्टेशन पर युवती की ट्रेन छूट गई
सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजू कुमार साव तथा युवती को थाना ले गई। डीएसपी ने बताया कि युवती अपनी सहेलियों के साथ असम से घूमने आई थी, लेकिन धनबाद स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर बरमसिया निवासी राजू कुमार साव उसे बहला-फुसलाकर भुईफोड़ स्थित ‘आपनो घर’ परिसर में ले गया।
पुलिस के अनुसार, परिसर में साफ-सफाई का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने आरोपी को वहां आने की अनुमति दी थी। आरोप है कि मकान खाली होने का लाभ उठाकर युवती के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। विरोध करते हुए युवती शोर मचाकर बाहर निकली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
Read More- रांची में राज हॉस्पिटल के पास बड़ा हादसा टला-मिट्टी धंसने से गड्ढे में गिरीं कई गाड़ियां
पुलिस मामले की जांच में जुटी
डीएसपी ने बताया कि युवती फिलहाल मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान है, इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। बयान मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती का मोबाइल फोन भी खो गया है, जिससे उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Read More- झारखंड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव-रोहितश्य रॉय बने नए महाधिवक्ता

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








