चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू थाना परिसर से हथकड़ी और रस्सी लगे हालत में फरार हुए 19 वर्षीय अफताब खान उर्फ टेंटर को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किरीबुरू थाना क्षेत्र के मेन मार्केट का रहने वाला है। उसके पिता का नाम जमीर हुसैन है।
29 सितंबर को किरीबुरू थाना पुलिस ने कांड संख्या 15/26 में पूछताछ के लिए अफताब खान को हिरासत में लिया था। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की कागजी प्रक्रिया कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी और रस्सी लगे हालत में ही थाना परिसर से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने अभिरक्षा से भागने के मामले में किरीबुरू थाने में कांड संख्या 16/26 दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व किरीबुरू SDPO को सौंपा गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसके बाद 72 घंटे के भीतर अफताब खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर करीब 2.5 फीट लंबा लोहे का संबल, पुलिस की टूटी हुई हथकड़ी और कटी हुई रस्सी बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












