Ranchi: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमाओं, सहिया दीदियों, माताओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर तक को शैक्षणिक सामग्री दी गई। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और सहिया दीदियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। माताओं और बच्चों से संवाद कर स्वास्थ्य, पोषण में राज्यसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आंगनवाड़ी और सहिया कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सहिया दीदियों, माताओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बच्चों के समुचित विकास के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आंगनवाड़ी और सहिया कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के बीच जाकर उसकी जरूरतों को समझना
उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के बीच जाकर उसकी जरूरतों को समझना और लोगों को उपलब्ध जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री दी गई। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और सहिया दीदियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। माताओं और बच्चों से संवाद कर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.










