West Bengal: आसनसोल नगर निगम के वार्ड 58 स्थित धेमोमैन में रविवार को अष्टयाम हरिबोल कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। घटना में दो लोगों के सिर फटने और कई अन्य के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हटाया।
पिछले 30 वर्षों से अष्टयाम का आयोजन होता आ रहा है
आयोजक दशरथ गुप्ता के अनुसार, खड़म बांध न्यू क्वार्टर में पिछले करीब 30 वर्षों से अष्टयाम का आयोजन होता आ रहा है। रविवार को कार्यक्रम में भाजपा समर्थक और पूर्व पार्षद संजय नोनिया के समर्थक भी पहुंचे थे।
आयोजक का आरोप है कि संजय नोनिया के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग बाइक रैली के साथ पहुंचे। इसी दौरान कुछ महिला तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा माइक लेकर संजय नोनिया के समर्थन में नारे लगाने के बाद विवाद बढ़ गया। भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और वर्चस्व कायम करने का आरोप लगाया है।
संजय नोनिया ने कहा कि वह निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे थे और पूजा की। उनके अनुसार, इसके बाद कुछ लोगों ने विरोध किया और मारपीट के साथ पथराव किया। उन्होंने कहा कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और उन्हें कानून पर भरोसा है।
पुलिस की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








