शनिवार, सितम्बर 26, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Breaking News: रांची में छात्रों का हंगामा, पहले पथराव फिर पुलिस के साथ गाया राष्ट्रगान

Breaking News: JPSC परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ रांची में विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रगान गाया। ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा इलाका, इससे पहले पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ।

अगस्त 21, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
Breaking News: Uproar by JPSC students in Ranchi; stone-pelting followed by singing the national anthem with the police

पुलिस के साथ छात्रों ने गाया राष्ट्रगान, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा रांची

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
Ranchi: झारखंड में JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। विधानसभा मार्च के दौरान सोमवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क गूंज उठी। राष्ट्रगान और नारों के बाद आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन कुछ देर के लिए पहले की तुलना में शांत नजर आया। इससे कुछ देर पहले जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्र अचानक उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों की ओर पत्थर, जूते और चप्पल फेंकने लगे। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगने की सूचना है। घायल पुलिसकर्मी को उसके साथी जवानों ने तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

पुलिस के साथ राष्ट्रगान, फिर ‘भारत माता की जय’ के नारे

तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के बाद छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। हालांकि, राष्ट्रगान के बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य होती दिखाई दी और छात्रों का प्रदर्शन पहले की तुलना में शांत नजर आया। पुलिस की ओर से भी प्रदर्शनकारियों के साथ संयम बरतने की कोशिश की गई।

Breaking News: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जारी है आंदोलन

छात्र JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में छात्रों ने विधानसभा मार्च का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर जुटे हैं और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी में ईरान को 37-34 से हराया
  • फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल
  • Breaking News: रांची में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप

Table of Contents

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Toggle
  • पुलिस के साथ राष्ट्रगान, फिर ‘भारत माता की जय’ के नारे
    • Breaking News: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जारी है आंदोलन
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

रांची के वाइन शॉप में आ घुसी बंदरिया, शराब पीकर कर्मचारी को काटा
रांची Ranchi

रांची के वाइन शॉप में आ घुसी बंदरिया, शराब पीकर कर्मचारी को काटा

सितम्बर 26, 2026
मूसलाधार बारिश के बीच रांची प्रशासन अलर्ट, डीसी ने फसलों के नुकसान की मांगी रिपोर्ट
रांची Ranchi

मूसलाधार बारिश के बीच रांची प्रशासन अलर्ट, डीसी ने फसलों के नुकसान की मांगी रिपोर्ट

सितम्बर 26, 2026
Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी में ईरान को 37-34 से हराया
Breaking News

Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी में ईरान को 37-34 से हराया

सितम्बर 26, 2026
Next Post
Police in protective gear facing protesting students during the clash near the Vidhan Sabha in Ranchi

विधानसभा से सिर्फ 500 मीटर दूर छात्र, बैरिकेड के आगे डटे; रांची में तनावपूर्ण हालात

Breaking News: पुलिस के लाठीचार्ज में छात्र का फटा सर, विधानसभा के पास प्रशासन ने छात्रों को खदेड़ा

Breaking News: पुलिस के लाठीचार्ज में छात्र का फटा सर, विधानसभा के पास प्रशासन ने छात्रों को खदेड़ा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची के वाइन शॉप में आ घुसी बंदरिया, शराब पीकर कर्मचारी को काटा

रांची के वाइन शॉप में आ घुसी बंदरिया, शराब पीकर कर्मचारी को काटा

सितम्बर 26, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच रांची प्रशासन अलर्ट, डीसी ने फसलों के नुकसान की मांगी रिपोर्ट

Asian Games 2026: भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी में ईरान को 37-34 से हराया

26 September 2026: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें रांची समेत पूरे राज्य का मौसम

26 सितंबर 2026 राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, नौकरी और प्रॉपर्टी में बनेंगे काम

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra