Breaking News: रांची में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। विधानसभा के पास पुलिस ने छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक छात्र के सिर पर चोट लगने की बात सामने आई है। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और छात्र इधर-उधर भागने लगे।
Breaking News: पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज ठीक नहीं-छात्र
घायल छात्र विक्रम कुमार ने आरोप लगाया कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। हमने कोई गाली-गलौज भी नहीं की थी। अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह ठीक नहीं है।”
लाठीचार्ज के बाद कुछ छात्र पुलिस की बस पर चढ़ गए। मौके पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा खदेड़ने का सिलसिला जारी रहा। सड़क पर छात्रों की चप्पलें भी बिखरी नजर आईं।
Read More- थाइलैंड से नशे का कारोबार, रांची में हाइड्रोपोनिक गांजा दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
Breaking News: छात्रों पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि बैरिकेडिंग के पास विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया। उसका कहना था कि लाठी का इस्तेमाल कमर के नीचे किया जाना चाहिए, लेकिन छात्रों के सिर, हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किया गया।
Read More- JSSC-JPSC Protest: 9 दिनों से अनशन, फिर भी एंबुलेंस से कंधे पर आंदोलन में शामिल हुए देवेन्द्र नाथ महतो
लाठीचार्ज के दौरान कुछ छात्र चिल्लाते हुए सवाल करते नजर आए कि “क्या हमलोग आतंकवादी हैं।” घटना के बाद विधानसभा के आसपास स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.