Ranchi: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा की कथित तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हाइड्रोपोनिक गांजा की आठ पुड़िया बरामद की हैं, जिनका कुल वजन करीब 10.70 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा 66,800 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
मोटरसाइकिल और स्कूटी से हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते थे तस्कर
रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि खोजाटोली आर्मी ग्राउंड के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल और स्कूटी से हाइड्रोपोनिक गांजा बेचने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन-चार लोग वाहन खड़े कर आपस में लेन-देन करते नजर आए। पुलिस को देखते ही एक युवक स्कूटी से भागने लगा, जबकि तीन अन्य मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पीछा करने के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया।प्लास्टिक पुड़िया में गांजा और 66,800 रुपये बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार राम और बंटी कुमार थापा के रूप में हुई है। दोनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। तलाशी के दौरान राज कुमार राम के पास से चार जिपर वाली प्लास्टिक पुड़िया में गांजा और 66,800 रुपये मिले। बंटी कुमार थापा के पास से भी चार पुड़िया बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ थाईलैंड से पार्सल के जरिए गांजा मंगाते थे और रांची के अलग-अलग इलाकों में बेचते थे। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।80 ग्राम गांजा 26 पुड़ियों में बरामद
इसी बीच पिठौरिया थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई की। कुड़रिया निवासी भादो मुंडा के घर से करीब 80 ग्राम गांजा 26 पुड़ियों में बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पिठौरिया बाजारटांड़ निवासी प्रदीप भगत के घर से करीब 300 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। नामकुम मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 23/20(b)(ii)(aa)/25/27(aa)/29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बंटी कुमार थापा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









