शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

कोडरमा घाटी में बड़ा हादसा: खाई में गिरा सरिया लदा 18 चक्का ट्रक, फोरलेन निर्माण की उठी मांग

Koderma News: कोडरमा घाटी में सरिया लदा 18 चक्का ट्रक खाई में गिरने के बाद केबिन में आग लग गई। हादसे के बाद जेजे कॉलेज से रजौली तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग फिर उठी।

नवम्बर 20, 2026
in कोडरमा Koderma
A A
कोडरमा घाटी में खाई में गिरा सरिया लदा ट्रक, केबिन में लगी आग

कोडरमा घाटी में दुर्घटना के बाद खाई में गिरा सरिया लदा 18 चक्का ट्रक

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा घाटी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में सरिया लदा 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Table of Contents

Toggle
  • पुलिस और दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
  • नवादा के अस्पताल में चल रहा चालक का इलाज
  • जेजे कॉलेज से रजौली तक फोरलेन सड़क की मांग तेज

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर BR27GA8291 है। ट्रक चालक शंकर कुमार, पिता स्वर्गीय बाली यादव, बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मेघिपुर गांव के निवासी हैं। वह ओडिशा से सरिया लोड कर असम जा रहे थे। चालक के मुताबिक, वह मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे ओडिशा से निकले थे। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे जब उनका 18 चक्का ट्रक कोडरमा घाटी से गुजर रहा था, तभी एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में उतर गया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • कोडरमा में जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
  • कोडरमा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मुंबई जाने की बात बोलकर निकला था घर से
  • कोडरमा में भवानी बस और खाली हाईवा की आमने-सामने टक्कर, तीनों चालक-कर्मी गंभीर
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

स्थिति को भांपते हुए शंकर कुमार तुरंत ट्रक से कूद गए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पुलिस और दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

हालांकि, तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था। राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ट्रक को खाई से बाहर निकालने की कार्रवाई में जुटी थी।

नवादा के अस्पताल में चल रहा चालक का इलाज

चालक शंकर कुमार ने बताया कि हादसे के बाद एक अन्य चालक उन्हें नवादा सदर अस्पताल लेकर गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नवादा के केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चालक के समय रहते ट्रक से कूद जाने के कारण उनकी जान बच गई। यदि वह केबिन में लगी आग की चपेट में आ जाते, तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

जेजे कॉलेज से रजौली तक फोरलेन सड़क की मांग तेज

कोडरमा घाटी में हुए इस हादसे के बाद जेजे कॉलेज से बिहार के रजौली तक फोरलेन सड़क निर्माण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। इस मार्ग पर तीखे मोड़, कई जगह संकरी सड़क और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेजे कॉलेज से रजौली तक सड़क को फोरलेन किए जाने से यातायात सुगम हो सकता है और दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई जा रही है।

कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटना और केबिन में लगी आग ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित यातायात और सड़क चौड़ीकरण की जरूरत को सामने ला दिया है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

कोडरमा में जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
कोडरमा Koderma

कोडरमा में जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

नवम्बर 19, 2026
कोडरमा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मुंबई जाने की बात बोलकर निकला था घर से
कोडरमा Koderma

कोडरमा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मुंबई जाने की बात बोलकर निकला था घर से

नवम्बर 18, 2026
कोडरमा में भवानी बस और खाली हाईवा की आमने-सामने टक्कर, तीनों चालक-कर्मी गंभीर
कोडरमा Koderma

कोडरमा में भवानी बस और खाली हाईवा की आमने-सामने टक्कर, तीनों चालक-कर्मी गंभीर

नवम्बर 17, 2026
कोडरमा घाटी में खाई में गिरा सरिया लदा ट्रक, केबिन में लगी आग

कोडरमा घाटी में बड़ा हादसा: खाई में गिरा सरिया लदा 18 चक्का ट्रक, फोरलेन निर्माण की उठी मांग

नवम्बर 20, 2026

Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, भारतीय शेयर बाजार पर भी दबाव

Jharkhand Weather Update: झारखंड में चक्रवात अकवान का असर, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

राशिफल 20 नवंबर 2026: चंद्रमा का मेष राशि में गोचर, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

IITF-2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छाया झारखंड का स्वाद, रागी चॉकलेट और ऑर्गेनिक शहद की बढ़ी मांग

Jharkhand Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा स्टेडियम का किया निरीक्षण

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts