बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड में टेंडर घोटाले की परतें खुलीं: गृह विभाग में गहराता नेक्सस, भाजपा ने की CBI जांच की मांग

जुलाई 7, 2025
in रांची Ranchi, राजनीति Politics
A A
झारखंड में टेंडर घोटाले की परतें खुलीं: गृह विभाग में गहराता नेक्सस, भाजपा ने की CBI जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News— झारखंड में टेंडर घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधीन आने वाले गृह विभाग में एक संगठित घोटाला चल रहा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया को एक तयशुदा तरीके से नियंत्रित कर चहेती कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है.

Table of Contents

Toggle
  • तीन कंपनियों का खेल
  • GeM नियमों का उल्लंघन
  • सीबीआई जांच की मांग

अजय साह ने दावा किया कि पिछले पाँच वर्षों में गृह विभाग में बड़े पैमाने पर टेंडर में गड़बड़ियाँ की गई हैं. उन्होंने बताया कि टेंडर सेटिंग और मनमाने ढंग से कंपनियों को चयनित करने का एक पूरा “सिंडिकेट” सक्रिय है, जिसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा, “एक मंत्री पहले ही टेंडर कमीशन मामले में जेल में है, और अब गृह विभाग से जुड़ा यह नया खुलासा हैरान करने वाला है.”

read more- झारखंड दौरे पर राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ममता कुमारी, राज्य सरकार पर साधा निशाना

तीन कंपनियों का खेल

भाजपा ने कई टेंडरों का हवाला देते हुए बताया कि टेंडर संख्या JEM/2022/B/2317532 में 23 में से 20 कंपनियों को तकनीकी आधार पर बाहर कर दिया गया और केवल कुछ ही कंपनियों को प्रतिस्पर्धा में रखा गया. अजय ने खुलासा किया कि GEM/2022/B/2498791 सहित अन्य टेंडरों में जे.सी. माइकल (कोलकाता), अरिहंत कॉर्पोरेशन (पटना) और लाइफलाइन सिक्योरिटी (दिल्ली) जैसी कंपनियों को बार-बार ठेका मिला है.

उन्होंने यह भी बताया कि इन कंपनियों के मालिक आपस में जुड़े हुए हैं. उदाहरण के तौर पर, चिराग जैन, जे.सी. माइकल के डायरेक्टर हैं और अरिहंत ट्रेडिंग के भी प्रोप्राइटर हैं. वहीं जितेंद्र कोचर, जे.सी. माइकल और लाइफलाइन सिक्योरिटी दोनों के डायरेक्टर हैं. यह पूरा नेटवर्क एक अंदरूनी गठजोड़ की ओर इशारा करता है.

GeM नियमों का उल्लंघन

अजय साह ने कहा कि GeM (Government e-Marketplace) के नियमों के अनुसार एक ही व्यक्ति दो अलग-अलग कंपनियों के जरिए टेंडर में हिस्सा नहीं ले सकता. यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन और दंडनीय अपराध है.

read more- झारखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत

सीबीआई जांच की मांग

भाजपा प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि “जब गृह विभाग, जो पूरे राज्य की सुरक्षा और निगरानी का जिम्मेदार है, उसी में इतना बड़ा घोटाला हो रहा है और वह भी मुख्यमंत्री के प्रत्यक्ष नियंत्रण में — तो इसकी निष्पक्ष जांच केवल CBI या कोर्ट की निगरानी में ही संभव है.” उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की गहराई से जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए.

इस खुलासे ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है और राज्य सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाने की तैयारी में है.

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Breaking News: BJP and Congress face off in Ranchi today; possibility of a clash
Breaking News

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

जुलाई 22, 2026
Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Ranchi: Residents troubled by the dilapidated condition of Morabadi-Boria Road; potholes and waterlogging increase the risk of accidents.
Jharkhand

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

जुलाई 21, 2026
Next Post
Jharkhand RJD supports nationwide strike on July 9, protest will be held against anti-labor policies

झारखंड राजद ने 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को दिया समर्थन, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा प्रदर्शन

BJP is doing politics of lies and conspiracy: Vinod Kumar Pandey

झूठ और साजिश की राजनीति कर रही है भाजपा : विनोद कुमार पांडेय

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Share Market Today

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

जुलाई 22, 2026

झारखंड में खुलेगा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, आज होगा ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra