गिरिडीह:लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन ने अपनी जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए मधुबन स्थित शिखरजी सर्विसेज पेट्रोल पंप परिसर में एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया। इस विशेष शिविर में भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय, रांची के विशेषज्ञों की टीम द्वारा ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई।
read more: धनबाद: एटीएम से छेड़छाड़ करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, गिरोह से जुड़ा होने का खुलासा
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया भाग
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण, परामर्श, चश्मा वितरण किया गया, साथ ही मोतियाबिंद के चयनित रोगियों को ऑपरेशन की सुविधा भी दी गई। शिविर के दौरान सभी लाभार्थियों को दवा, भोजन, आवास और ऑपरेशन की सुविधाएं पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
read more: धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
क्लब द्वारा आगे भी किए जाएंगे कार्यक्रम
इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के संयोजक एमजेएफ लायन अमित जालान थे, जबकि अध्यक्ष लायन निर्मल सलामपुरिया और लायन अशोक जैन ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन कमल जैन, पीडीजी जिला 322ए रहे। आयोजन में स्थानीय मुखिया और पेट्रोल पंप के स्वामी रंजय कुमार ने भी विशेष सहयोग दिया। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के उन वर्गों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हुआ, जिन्हें नियमित नेत्र जांच या इलाज की सुविधा आसानी से नहीं मिल पाती। क्लब द्वारा आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना जताई गई है।













