Ranchi News: रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 31 पार्किंग स्टैंड और 3 ऑटो स्टैंड संचालित हो रहें है। इन पार्किंग स्थलों का टेंडर रांची नगर निगम द्वारा दिया जाता है। और हर प्रकार वाहनों के लिए निर्धारित शुल्क दरें तय हैं। लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और ही बता रहीं है। बता दें, छुट्टी वाले दिन यानी शनिवार, रविवार और राष्ट्रीय/राजपत्रित अवकाश में शुल्क आधा लिया जाना चाहिए, लेकिन, सच यह है कि अभी भी वीकेंड और छुट्टी के दिन भी पूरा शुल्क वसूला जा रहा है।
कई जगहों पर अवैध तरीके से और बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क के किनारे गाड़ियों की पार्किंग कराकर पैसे वसूले जा रहे हैं। जिस पर कोई एक्शन भी नहीं लिया जा रहा नगर निगम की तरफ से, जिससे उनका मनोबल और बढ़ गया है।
Ranchi News: रांची नगर निगम के द्वारा तय पार्किंग शुल्क इस प्रकार है..
- स्कूटर और मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन के लिए 10 रुपये प्रति 3 घंटे
- कार और जीप जैसे छोटे चारपहिया वाहनों के लिए 30 रुपये प्रति 3 घंटे
- साथ ही पेट्रोल और डीजल ऑटो के लिए 30 रुपये
- 10 मिनट गाड़ी खड़ा करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता
हालांकि नगर निगम ने इस मुद्दे को लेकर कई बार संज्ञान लेता रहा है, लेकिन इसका कोई खास नजर नहीं आया। जिसके वजह से आम जनता को निर्धारित दरों से अधिक शुल्क देना पड़ता है। और अगर किसी ने देने से मना किया तो पार्किंग वाले उनसे बदतमीजी से पेश आने लगते है।













