Ranchi: राजधानी रांची में भारी बारिश से आमजीवन को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। बोड़ेया रोड से भरमटोली बरियातू को जोड़ने वाली सड़क पर एक बिजली का पॉल जानलेवा साबित हो सकता है। सड़क के बीचो बीच एक बिजली की पोल भारी बारिश के कारण एक ओर झुक गया है। इससे इस सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका जताई जा रही है।
आधे से भी ज्यादा झुक गई है बिजली का पोल
ताज्जुब वाली बात ये है कि इस ओर अभी तक ना तो राज्य सरकार की नजर गई है ना ही रांची नगर निगम इस ओर ध्यान दे पा रही है। आलम यह है कि यह पोल आधे से भी ज्यादा झुक गई है। इसके कारण इस सड़क पर बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका जताई जा रही है। Read More- ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ ईनामी नक्सली मिसिर उर्फ सागर उर्फ भास्कर समेत 4 गिरफ्तारहो सकती है बड़ी दुर्घटना, जल्द दुरुस्त करने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि झुके हुए पोल की स्थिति के बावजूद अब तक संबंधित विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं होने से दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। Read More- कोडरमा में महिला की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर लोगों ने बिजली विभाग और रांची नगर निगम से जल्द निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा, परिजनों और डॉक्टर में तीखी नोंकझोंक
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










