बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

श्रावणी मेला 2026 का आगाज, मंत्री दीपिका पांडेय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अगस्त 21, 2026
in देवघर Deoghar
A A
श्रावणी मेला 2026 का आगाज, मंत्री दीपिका पांडेय ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विशेष पूजन-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण करें और झारखंड पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें।

लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रावणी मेले को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, खान-पान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का महापर्व है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सके।

पूजा-अर्चना में प्लास्टिक के स्थान पर सखुआ के पत्तों से बने सामानों का उपयोग करें

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर भी विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्लास्टिक मुक्त झारखंड और नशामुक्त झारखंड के अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि पूजा-अर्चना में प्लास्टिक के स्थान पर सखुआ के पत्तों से बने दोने-पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि मेले के दौरान और उसके उपरांत प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल श्रावणी मेला हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक इस अभियान में अपना छोटा-सा योगदान भी देगा, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश होगा। मंत्री ने गुरु पूर्णिमा और श्रावणी मेला 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बाबा बैद्यनाथ से सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • देवघर में श्रावणी मेला तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह रहेगा बंद
    देवघर में श्रावणी मेला तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह रहेगा बंद
  • हादसा या आत्महत्या? देवघर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप
    हादसा या आत्महत्या? देवघर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप
  • देवघर में बड़ी गैंगवार की साजिश नाकाम, सफ़ेद लग्जरी कार से 5 शातिर अपराधी अरेस्ट
    देवघर में बड़ी गैंगवार की साजिश नाकाम, सफ़ेद लग्जरी कार से 5 शातिर अपराधी अरेस्ट
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Table of Contents

Toggle
  • लाखों कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो
    • पूजा-अर्चना में प्लास्टिक के स्थान पर सखुआ के पत्तों से बने सामानों का उपयोग करें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई
  • दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में
  • H1N1-H3N2 के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई
देवघर Deoghar

देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई

सितम्बर 24, 2026
दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में
Breaking News

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में

सितम्बर 12, 2026
Jharkhand on alert amidst rising H1N1-H3N2 cases; isolation wards ready in hospitals.
झारखंड Jharkhand News

H1N1-H3N2 के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड अलर्ट, अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार

अगस्त 31, 2026
Next Post
धनबाद में अवैध कोयला खनन और रंगदारी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

धनबाद में अवैध कोयला खनन और रंगदारी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा-हत्यारा पति गिरफ्तार

कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा-हत्यारा पति गिरफ्तार

झारखंड राजद के नेता और कार्यकर्ता 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन की तैयारी करते हुए

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा झारखंड राजद, 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

अक्टूबर 28, 2026

रांची में कांग्रेस की बैठक, पंचायत चुनाव और ‘वोट बचाओ’ अभियान पर मंथन

शराब खरीदने के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन! मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस और नियम

Ranchi में जन शिकायत केंद्र पहुंचे SSP, लोगों ने बताईं पुलिसिंग की कमियां

UGC NET December 2026 आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई, जानें एग्जाम डेट और अप्लाई लिंक

रांची में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, कचरा चुनने वाले व्यक्ति की मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts