Deoghar: बाबा नगरी देवघर में किसी बड़ी और सनसनीखेज आपराधिक घटना को अंजाम देने की अपराधियों की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। देवघर नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संगठित गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से शहर में होने वाली एक संभावित बड़ी वारदात समय रहते टल गई है।
फिल्मी अंदाज में सफ़ेद कार को घेरा
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियारों से लैस अपराधी एक लग्जरी गाड़ी में सवार होकर शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध सफेद रंग की फॉर्च्यूनर/फॉर्नेक्स कार (JH15AP-5093) को चारों तरफ से घेरकर रोक लिया। जब गाड़ी की सघन तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। वाहन के अंदर से एक अवैध लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जिसके बाद कार में सवार पांचों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
ये हैं गिरफ्तार आरोपी और उन पर लगी धाराएं
पकड़े गए अपराधियों की पहचान शैलेश कुमार दास, अरविंद कुमार दास, गोलू महतो उर्फ गोलू पासी, लल्ला उर्फ विजय और रोहन उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी देवघर जिले के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं और एक संगठित सिंडिकेट की तरह काम कर रहे थे।
Read More- मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता
इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस ने नगर थाना में कांड संख्या 216/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और आर्म्स एक्ट की कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ सब-इंस्पेक्टर शंकर कुमार रजक, घनश्याम गोंझू और नरेंद्र कुमार तिवारी समेत कई जवान शामिल थे। फिलहाल पुलिस अपराधियों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









