Koderma: कोडरमा सदर अस्पताल में जोरदार हंगामा देखने को मिला। एक मरीज को इलाज में लापरवाही बरतने और उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने के आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। हालांकि मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत हुआ।
रजरप्पा में पूजा-अर्चना कर लौटने के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नवादा जिले से कुछ लोग रजरप्पा में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। इसी दौरान नीतीश कुमार नामक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रेफर करने से पहले मरीज को दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया, जिससे उसकी स्थिति और बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। इसे लेकर परिजनों और चिकित्सक के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।मरीज की हालत गंभीर, इसलिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया-डॉक्टर
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इसके बाद मरीज को दोबारा ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराया गया और परिजन उसे आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल लेकर रवाना हो गए। वहीं अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर थी, इसलिए बेहतर उपचार के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। उनके अनुसार यह निर्णय चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










