Chatra : चतरा जिले में पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईटखोरी-चतरा रोड स्थित बक्सा पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान सफेद रंग की बलेनो कार से 2 किलो 28 ग्राम अर्धगीला अफीम जैसा पदार्थ बरामद किया गया।
गुप्त सूचना के बाद हुई त्वरित कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि चतरा की ओर से एक सफेद बलेनो कार में अवैध अफीम लेकर ईटखोरी की तरफ जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से अफीम, एक रियलमी मोबाइल फोन और वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी चतरा सदर थाना क्षेत्र के लिपदा गांव का रहने वाला बताया गया है।
Read More- झारखंड पुलिस के जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी-352 चालक हवलदारों की फाइनल लिस्ट जारी
अन्य तस्करों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। ईटखोरी थाना में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला है।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: ऐसे पलटा खेल! वेणुगोपाल का पत्ता काटकर वीडी सतीशन केरल में कैसे बने सबसे बड़े चेहरे

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









