West Bengal: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दुर्गापुर के न्यू स्टील पार्क (मेनगेट) इलाके में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में छह सदस्यीय एनआईए टीम ने एक किराए के मकान पर करीब एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लेबर सप्लायर के रूप में काम करने वाले संदिग्ध गुलाम जमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर मजदूरों को मलेशिया और सऊदी अरब भेजता था
जांच में पता चला कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां रह रहा था। वह विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर मजदूरों को मलेशिया, सऊदी अरब और म्यांमार भेजता था। आरोप है कि इसी आड़ में वह अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड गिरोह से जुड़ा था तथा श्रमिकों के लिए फर्जी पासपोर्ट भी तैयार करवाता था। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, शव उठाने को नहीं मिले कर्मचारी स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी का व्यवहार संदिग्ध था और वह पड़ोसियों से अधिक मेल-जोल नहीं रखता था। एनआईए की कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एजेंसी जब्त दस्तावेजों के आधार पर इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और मामले की गहन जांच कर रही है। Read More- चतरा में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका-जाने क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









