Chatra: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यायिक हिरासत में भेजे गए युवक की प्रेमिका सीधे उसके घर पहुंच गई और पिछले दो दिनों से वहीं रहने की जिद पर अड़ी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को इसको लेकर गांव में काफी हलचल रही, जबकि रविवार को स्थिति अपेक्षाकृत शांत रही।
युवती की शिकायत पर प्रेमी जेल में
मिली जानकारी के मुताबिक नावाडीह निवासी गौतम कुमार और बड़ीबीघा की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी मामले में 27 जून को युवती की शिकायत पर हंटरगंज थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, शव उठाने को नहीं मिले कर्मचारीघर में ताला लगाकर बाहर बैठी युवती
बताया जाता है कि जेल में मुलाकात के बाद युवती सीधे युवक के घर पहुंच गई। परिजनों ने उसे घर में रखने से इनकार किया तो उसने घर में ताला लगा दिया और वहीं बैठ गई। परिजन, ग्रामीण और युवती के माता-पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने वापस जाने से इनकार कर दिया। Read More- पिता बना जल्लाद! इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस सूचना पर हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाइश दी, लेकिन युवती अपने फैसले पर कायम रही। कुछ ग्रामीणों ने भी उसका समर्थन किया और सहयोग का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









