पहला मार्ग: हिरणपुर से छुछी तक 39 किलोमीटर
पहला अधिसूचित मार्ग हिरणपुर से छुछी तक होगा, जिसकी कुल लंबाई 39 किलोमीटर है। यह मार्ग सरकंडा, सिमड़ा, रांगा, पंचकठिया, बरहेट प्रखंड कार्यालय, रक्सीमोड़ और गिलहा से होकर गुजरेगा। इस रूट की खासियत यह है कि यह रास्ते में कई स्कूलों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और स्थानीय बाजार-हाट को जोड़ता है। इससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।दूसरा मार्ग: डांगापाड़ा से साहेबगंज तक 90 किलोमीटर
दूसरा नया मार्ग डांगापाड़ा से साहेबगंज तक अधिसूचित किया गया है, जिसकी लंबाई 90 किलोमीटर है। यह मार्ग हिरणपुर, दुर्गापुर, तालझारी, लखीपुर, इमलीगाछ, बरमसिया, बरहेट, हाथीगढ़, रांगा और बोरियो से होते हुए साहेबगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगा और अंततः जिला मुख्यालय को जोड़ेगा। इस मार्ग के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। तीसरा मार्ग: उधवा बाजार से साहेबगंज मुख्यालय अस्पताल तक 90 किलोमीटर तीसरा मार्ग उधवा बाजार से साहेबगंज मुख्यालय अस्पताल तक अधिसूचित किया गया है। इसकी लंबाई भी 90 किलोमीटर है। यह मार्ग मोहनपुर, जोका, तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन और हरिणचरा स्कूल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से होकर गुजरेगा। इससे ग्रामीण इलाकों के मरीजों और उनके परिजनों को जिला अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी।स्कूल, अस्पताल और बाजारों को जोड़ने पर विशेष जोर
परिवहन विभाग ने इन मार्गों का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि अधिक से अधिक स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन, बाजार-हाट और रेलवे स्टेशन एक-दूसरे से जुड़ सकें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की दैनिक आवाजाही सुगम बनेगी।राज्य में अब तक 601 ग्रामीण मार्ग अधिसूचित
परिवहन विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत अब तक पूरे झारखंड में 601 ग्रामीण मार्गों को अधिसूचित किया जा चुका है। साहेबगंज जिले के इन तीन मार्गों का प्रस्ताव सबसे पहले मार्च 2026 में दुमका स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के अंतर्गत उप परिवहन आयुक्त सह सचिव की ओर से भेजा गया था। राज्य सरकार द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद अब ये मार्ग योजना का हिस्सा बन गए हैं।ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
इन नए परिवहन मार्गों के संचालन से हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही, दूरदराज के गांवों की जिला मुख्यालय से कनेक्टिविटी मजबूत होने से स्थानीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








