Ramgarh: रामगढ़ जिले की ज्वलंत जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, रामगढ़ जिला परिषद के बैनर तले आज NH-33 से होते हुए रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने पटेल चौक से बिरसा चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मार्च किया और 13 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कमालुद्दीन अंसारी ने की। संचालन रामगढ़ प्रखंड सचिव चितरंजन महतो ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे।
धरना को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा- “आज महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी से जनता त्रस्त है। सरकार गरीबों के खिलाफ कानून बना रही है। भूख से जात-पात का कोई लेना-देना नहीं। मल्हार, टोला, कुज्जू में एक व्यक्ति पहले ही भूख से मर गया तब जाकर जिला प्रशासन लोगों को राशन कार्ड दिया था ताकि कोई भूख से नहीं मार सके तीन पीढियां से जंगल की जमीन पर हैं फिर भी इन्हें बन पटा नहीं दिया गया।
सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते गरीबों के तीन पीढ़ी बीत गया अब तो राशन कार्ड भी बंद होने के कगार पर है क्योंकि बिना खतियान जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। जिला प्रशासन मानवता के आधार पर राशन जारी रखे अगर बन पटा इन परिवार को नहीं मिलता है तो जिला प्रशासन कहीं सरकारी भूमि को चिन्हित कर इन्हे बसाने की व्यवस्था करें 45 परिवार यानी लगभग 500 लोगों की बड़ी जमात भुखमरी के कगार पर है वरना आंदोलन और तेज होगा।”
CPI की 13 सूत्री प्रमुख मांगें
1. जाति प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड : मांडू प्रखंड के ग्राम कुज्जू, दक्षिणी पंचायत के कुंदरिया मल्हार टोला में तीन पीढ़ी से रह रहे दलित परिवारों को बिना खतियान के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए एवं उनके राशन कार्ड को जारी रखा जाए। 2. वन पट्टा : वर्षों से जंगल में रह रहे लोगों को वन पट्टा दिया जाए। कुज्जू जंगल की जमीन पर रह रहे लोगों को वन पट्टा दिया जाए अथवा उन्हें अन्यत्र जमीन का पर्चा देकर बसाने की व्यवस्था की जाए। 3. भूमि बैंक रद्द : भूमि बैंक को रद्द कर गैर मजरूआ जमीन की रसीद अविलंब चालू की जाए। 4. सड़क निर्माण : कुज्जू नया मोड़ से गिद्दी सड़क को DMFT फंड से अविलंब बनाया जाए। 5. भैरवी जलाशय नहर : रामगढ़ के भैरवी जलाशय से निकलने वाली नहर, जिसे 1985-86 में अधिग्रहित किया गया था, उसके पूर्व के अधिग्रहण को रद्द कर भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत पुनः अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की जाए। 6. कृषि : बारिश कम होने के कारण अभी तक रोपाई नहीं हो पाई है। अतः वैकल्पिक खेती की व्यवस्था अविलंब की जाए। 7. जल मीनार : रामगढ़ जिले के अंदर बंद पड़े जल मीनारों की मरम्मती का कार्य अति शीघ्र चालू किया जाए। 8. सड़क चौड़ीकरण : रामगढ़ के पटेल चौक से लेकर सरना चौक, नया मोड़ तक सड़क की मरम्मती एवं चौड़ीकरण किया जाए। 9. मतदाता सूची : जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की व्यवस्था की जाए। 10. प्रदूषण नियंत्रण : कुज्जू नया मोड़ स्थित श्री राम पावर और आयरन स्पंज कारखाना में बड़े पैमाने पर ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है, उस पर अविलंब रोक लगाई जाए। 11. स्थानीय रोजगार : कुज्जू स्थित श्रीराम पावर आयरन स्पंज कारखाना में कुज्जू के तीनों पंचायत एवं अगल-बगल के गांव के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। 12. न्यूनतम मजदूरी : रामगढ़ जिले के कल-कारखानों की जांच कराते हुए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की जाए। 13. CCL आउटसोर्सिंग : CCL के क्षेत्र में चल रहे आउटसोर्सिंग में कोल इंडिया के हाई पावर कमेटी के फैसले की जांच कराते हुए उसे लागू कराया जाए एवं उचित मजदूरी का भुगतान किया जाए। उपस्थित लोग-नीमन यादव, मेवा लाल प्रसाद, कयूम मलिक, गंगानाथ चौधरी, डॉ. बी.एन. ओहदार, पोवेव कुमार, तुलसी करमाली, संतोष महतो, मनोज महतो, चितरंजन महतो, संतोष कुमार, राजेंद्र कुमार, राज किशोर बेदिया, शांति देवी, गीता देवी, मनोज पहन, अविनाश विद्या, मनभरण मल्हार, शंकर मल्हार, पंकज मल्हार, पवन मल्हार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








