Sahebganj: साहिबगंज जिले एक दर्दनाक घटना ने सबको झखझोर दिया। एक शराबी पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सफीकुल के रुप में हुई है। पूरा मामला रांगा थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
घटना से एक दिन पहले बेटे से हुआ था विवाद
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले आरोपी मुजाहिरूल का बेटे से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर छोड़कर चला गया था। रविवार देर रात वह कथित तौर पर शराब के नशे में लौटा और घर में सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया गया कि इसके बाद वह पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बेटी के शोर मचाने पर मौके से फरार हो गया। घायल सफीकुल को पहले कल्याण अस्पताल केंदुआ ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद बरहड़वा सीएचसी और फिर बीडीएच फरक्का ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण आगे रेफर किया गया। जंगीपुर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता था आरोपी
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर रांगा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता था और परिवार के सदस्य इसका विरोध करते थे। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









