फरवरी में दुष्कर्म का आरोप, बाद में दो बहनों के अपहरण का दावा
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीड़ित परिवार के अनुसार, फरवरी महीने में एक आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके भाई द्वारा परिवार को कथित तौर पर धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पीड़ित परिवार की दो लड़कियों को जबरन रांची और अन्य स्थानों पर ले जाने और कई महीनों तक वहां रखने का आरोप लगाया गया। मरांडी ने कहा कि यदि परिवार द्वारा बताए गए आरोप सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है और इससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पहनावे को लेकर दबाव का भी लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार ने लड़कियों पर बुर्का और हिजाब पहनने के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी बताई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन और जीवनशैली है और किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध किसी प्रकार का दबाव डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी समुदाय का व्यक्ति करे, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। मरांडी ने प्रशासन के साथ-साथ समाज के जिम्मेदार लोगों से भी ऐसे तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की।पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घटना के बाद परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहा है। उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









