Chatra: चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सक्रिय एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोच्छू उर्फ लखन गंझू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव स्थित अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया था गांव
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को सूचना मिली थी कि TSPC का एरिया कमांडर श्राद्ध कर्म में शामिल होने गांव आने वाला है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। Read More- Breaking News: स्मृति ईरानी महासचिव और वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान एसआईटी ने पारामातु गांव में छापेमारी कर लक्ष्मण गंझू को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से फरार था और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।नक्सली के खिलाफ वशिष्ठनगर और सदर थानों में कुल तीन मामले दर्ज
एसपी के अनुसार, लक्ष्मण गंझू 2024 में सदर थाना क्षेत्र में अफीम नष्ट करने के अभियान से लौट रहे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमले की साजिश में शामिल था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। Read More- Big Breaking : JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ वशिष्ठनगर और सदर थानों में कुल तीन मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, UAPA और CLA एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ, लावालौंग थाना प्रभारी समेत पुलिस बल शामिल रहा। Read More- राहुल गांधी ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र-छात्रों से सीधे मिलने की अपील
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












