Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बेतिया पुलिस ने तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब एक पिकअप वाहन में केले की पेटियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, यह शराब उत्तर प्रदेश से बेतिया लाई जा रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध सफेद रंग का पिकअप देर रात शहर में प्रवेश करने वाला है। रात करीब 2 बजे पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका।
Read more- जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: केमिकल टैंकर की टक्कर से 200 सिलेंडरों में ब्लास्ट
केलों के नीचे छुपाकर लाई जा रही थी 648 लीटर विदेशी शराब
जांच के दौरान जब पुलिस ने पिकअप में लदी केलों की पेटियों को हटाया, तो उनके नीचे से छुपाई गई लगभग 75 पेटियों में भरी विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा मामला बिहार शराबबंदी कानून का गंभीर उल्लंघन है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी के पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Read more- सुप्रीम कोर्ट में आज सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य मामले पर अहम सुनवाई, मुख्य सचिव तलब













