Jharkhand News: झारखंड में राज्य के जेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. पांच काराधीक्षक यानी जेल सुपरिटेंडेंट का स्थानांतरित किया गया है. जिसकी जानकारी गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गई है. उन्होनें बताया कि, कौशिक कुमार को गोड्डा मंडल कारा का जेल सुपरिटेंडेंट बनाया गया है. वहीं, गोपाल चंद्र महतो को गुमला मंडल कारा का कार्यभार सौंपा गया है.
नील प्रवीण कुल्लू को रामगढ़ उपकारा स्थानांतरित किया गया है. और परमेश्वर भगत को साहेबगंज मंडल कारा में जेल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया है साथ ही उनको पाकुड़ मंडल कारा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
Read more- पलामू में दिनदहाड़े गोलीबारी! युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
चंद्रशेखर प्रसाद सुमन पहले साहेबगंज केंद्रीय कारा और पाकुड़ जेल का प्रभार संभाल रहे थे, लेकिन अब हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा का कार्यभार संभालेंगे.
विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर नए काराधीक्षकों की नियुक्ति हुई है और जिनका नया पदस्थापन अभी नहीं हुआ है, वे तत्काल गृह विभाग, रांची में योगदान दें.
Read more- रांची शराब घोटाले में नया खुलासा: फर्जी कंपनी के ज़रिए सफेद किया गया काला धन












