Ranchi: रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली गांव में सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। कुंए में डूबने से दो भाइयों को दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनोद मुंडा और सुखराम मुंडा के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
कुएं से पानी निकालने के दौरान घटी घटना
मिली जानकार के मुताबिक खेत से लौटने के बाद छोटा भाई विनोद मुंडा कुएं से पानी निकालने गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिरकर डूबने लगा। भाई को संकट में देख बड़े भाई सुखराम मुंडा ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कुएं में छलांग लगा दी।
सुखराम ने काफी प्रयास कर विनोद को पानी के ऊपर तक ला दिया था, लेकिन कुएं में पानी अधिक होने और बाहर निकलने का कोई सुरक्षित साधन नहीं होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके। आखिरकार दोनों भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
Read More- कोडरमा में देर रात बड़ा हादसा, आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग
बताया गया कि जिस कुएं में हादसा हुआ, उसका निर्माण दो वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत कराया गया था। हालांकि, अब तक कुएं पर सुरक्षा के लिए मुंडेर नहीं बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुएं पर मुंडेर होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। स्थानीय लोगों और पूर्व मुखिया ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह हादसा ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
Read More- कोडरमा स्टेशन पर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, यात्रियों को दे रहा था धमकी

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









